लेखनी प्रतियोगिता -12-Nov-2022 प्रियंका राज और पालतू मोती
प्रियंका रोज शाम को अपने पालतू कुत्ते मोती को पार्क में घुमाने ले जाती थी। मोती गोल मटोल काले रंग का था।
पार्क में पहुंचने के बाद प्रियंका मोती के गले का पट्टा खोल देती थी। मोती पार्क में बच्चों के साथ इधर उधर उछल कूद करके खेलता रहता था। मोती को खेल ने के लिए छोड़ने के बाद प्रियंका खुद भी तेज तेज चलकर पार्क में व्यायाम करती थी।
पार्क में मोती बच्चोंके साथ भाग भाग कर खेलता था। पार्क में बच्चों के झूलने के लिए तरह-तरह के झूले लगे हुए थे। जब भी मोदी को झूला खाली दिखाई देता था, तो वह अपनी दोनों टांगे फंसाकर झूले में लटक जाता था। मोती की इस शरारत को देखकर बच्चे बहुत हंसते थे।
(आपबीती लेखक राजेशमैंने भी एक बार एक कुत्ते को पार्क में झूले पर लटका हुआ अपनी आंखों से देखा था।)
एक दिन प्रियंका ने मोती के गले का पट्टा खोलकर उसे खेलने के लिए छोड़ दिया, उसी समय दो जंगली कुत्ते आकर मोती से लड़ने लगे। प्रियंका जैसे ही उन जंगली कुत्तों से मोती को बचाने भागती है, उसी समय राज नाम का एक लड़का वहां आकर मोती को जंगली कुत्तों से बचा लेता है।उस दिन प्रियंका राज का बहुत शुक्रिया अदा करती है।
जिस दिन राज का ऑफिस से अवकाश होता था, वह उस पार्क में घूमने आता था। जब भी प्रियंका और राज की मुलाकात होती थी, तो वह दिन राज के ऑफिस की छुट्टी का दिन होता था। राज और प्रियंका को महसूस भी नहीं होता कि वह कब और कैसे एक दूसरे के इतने नजदीक आ गए।
उन दोनों की अच्छी दोस्ती हो जाती है। और वह एक दूसरे के घर भी आने जाने लगते हैं। दोनों के परिवार वाले भी राज और प्रियंका को पसंद करने लगते हैं। दोनों के परिवार वालों को जब पता चलता है, कि राज प्रियंका एक-दूसरे को पसंद करते हैं, तो वह इन दोनों की शादी करवा देते हैं। मोती की वजह से राज और प्रियंका पति पत्नी बन जाते हैं।
प्रियंका अपनी बेटी के जन्म के बाद अपने मायके आती है, माता पिता के पास प्रियंका अपनी बेटी और मोती के साथ उसी पार्क में घूमने जाती है। उस दिन भी प्रियंका मोती के गले का पट्टा खोलकर उसे पार्क में खेलने के लिए छोड़ देती है।
प्रियंका जब तक मोती को रोकती वह बच्चों के पीछे तेजी से भागते हुए पार्क से बाहर चला जाता है। प्रियंका अपनी बेटी को संभालते हुए मोती को आवाज देकर उसे रोकने की बहुत कोशिश करती है। लेकिन कुछ ही क्षणों में मोती उसकी नजरों से गायब हो जाता है। प्रियंका मोती को बहुत देर तक ढूंढने के बाद निराश होकर घर आकर सबको मोती के गुम होने की बुरी खबर सुनाती है।
प्रियंका मोती के गुम होने की खबर राज को भी फोन करके दे देती है। कुछ ही घंटों के बाद राज अपने दोस्त पुलिस वाले के साथ मोटरसाइकिल पर प्रियंका के घर आता है। राज का दोस्त पुलिस वाला प्रियंका से मोती की पूरी जानकारी लेकर राज के साथ मोती को ढूंढने वापस चला जाता है।
प्रियंका के माता पिता प्रियंका से कहते हैं कि राज ने पुलिस वाले को घर लाकर अच्छा नहीं किया क्योंकि पुलिस वाले को देख कर आस-पड़ोस के लोग कुछ तो कहेंगे।
गुम होने के बाद मोती उनको कहीं भी नहीं मिलता प्रियंका जब भी पार्क में किसी कुत्ते को बच्चों के साथ खेलता हुआ देखती थी, तो उसे अपनेमोती की बहुत याद आती थी। और उसकी आंखों से आंसू टपकने लगते थे।
Gunjan Kamal
16-Nov-2022 07:58 PM
शानदार प्रस्तुति 👌🙏🏻
Reply
Palak chopra
15-Nov-2022 02:03 PM
Khoob 😊🌸
Reply
Rafael Swann
14-Nov-2022 07:44 PM
Behtreen 🙏
Reply